नावानगर: बक्सर में एक और पुल में आई दरार, सिकरौल लख नंबर- 08 के दक्षिणी हिस्से में पुल से लगातार पानी का रिसाव, जांच टीम गठित
ब्रिटिश काल की इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाने वाला ठोरा नदी पर बना 106 वर्ष पुराना पुल इन दिनों संकट के दौर से गुजर रहा है। नावानगर प्रखंड के सिकरौल लख नंबर- 08 के दक्षिणी हिस्से में स्थित इस ऐतिहासिक पुल से नहर का पानी लगातार रिस रहा है, जिससे इसकी मजबूती और अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।