बैजनाथ: बैजनाथ के किसानों को मिली हल्दी से नई आमदनी की राह
बैजनाथ के सुनपुर गांव में किसान प्रवीण कुमारी और सुजाता देवी हल्दी की खेती को बेहतर विकल्प मान रही हैं। हिमाचल सरकार ने हल्दी का समर्थन मूल्य 90 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया है, जिससे किसानों को बेहतर आमदनी की उम्मीद दिख रही है।