पहाड़ी: गोपालगढ़ पुलिस ने 3 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया
गोपालगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन काउंटडाउन के तहत तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपी सोशल मीडिया पर सस्ते दामों में सिलाई मशीन, ड्रोन कैमरा और जीओ कंपनी के मोबाइल बेचने तथा पुराने सिक्कों के नाम पर ऑनलाइन ठगी करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम 6 बजे मिली कार्यवाही की जानकारी।