मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ, प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण
पलामू जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पलामू में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ बुधवार दोपहर 1 बजे किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पलामू के सांसद बी.डी. राम, जिला उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने भाग लिया।