मेदिनीनगर (डालटनगंज): पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के सेवा पखवाड़े की शुरुआत, कार्यकर्ताओं ने एमएमसीएच में किया रक्तदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की सेवा पखवाड़ा की शुरुआत बुधवार से हो गई। सुबह में एमएमसीएच में सफाई अभियान चलाने के बाद दोपहर 12 बजे ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया। सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। सफाई के साथ-साथ ब्लड डोनेशन कैंप में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम और डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया बतौर अतिथि शामिल हुए।