झारखंड में अगले तीन दिनों तक लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि राज्य के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि शेष झारखंड में हल्की से मध्यम वर्षा के एक-दो दौर देखने को मिलेंगे।बुधवार को रांची मौसम केंद्र ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गोड्डा, साहिबगंज, जामताड़ा, पाकुड़, देवघर, दुमका और धनबाद जिलों