भीषण गर्मी के बीच आस्था का उत्साह चरम पर है। सोमवार से शुरू होने वाली श्री शालीवाहन नर्मदा शक पंचकोशी पदयात्रा 17 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान श्रद्धालु 5 दिनों में करीब 75 किमी की पदयात्रा करेंगे। यात्रा की शुरुआत मां नर्मदा के पूजन एवं ध्वज वंदन के साथ होगी। यात्रा संयोजक राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि यह यात्रा 24वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। वरुथिनी एकादशी