आदर्श आवासीय विद्यालय शहपुरा के दो छात्र अचानक हॉस्टल से भाग गए जिसकी सूचना विद्यालय के प्राचार्य ने शहपुरा पुलिस को दी और शहपुरा पुलिस ने सक्रियता दिखाई और छात्रों को ढूंढ कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम 5:00 बजे शहपुरा थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों को दस्तयाब किया गया ।