भैरुंदा पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थ रखने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*
*आरोपी से 100 kg पोटेशियम नाइट्रेट और 150 kg सल्फर कुल 250 kg विस्फोटक पदार्थ ज़प्त*
*आरोपी दिवाली के त्योहार पर कार्बाइड गन (गचकुण्डी )से पटाखा फोड़ने वालों को बेचने के लिए रखा था विस्फोटक पदार्थ*
*बेचने के पहले ही पुलिस ने किया ज़प्त*
--------------------------
*विवरण-*
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा आगामी त्यौहारों को देखते हुए अवैध रूप से रखे गए विस्फोटक पदार्थ, कार्बाइड गन एवं बारूद आदि के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया थाl
*पुलिस कार्यवाही-*
पुलिस अधीक्षक सीहोर के निर्देशों के पालन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे और अनुविभागीय अधिकारी के पुलिस श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन मेें भेरुंदा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 6.11.2026 मुखबिर सूचना पर सलमान कुरैशी पिता वहीद कुरैशी उम्र 32 वर्ष निवासी मिया मोहल्ला कब्रिस्तान के पास भैरुंदा जिला सीहोर के कब्जे (उसके बाड़े) से अवैध रुप से विस्फोटक पदार्थ
तीन बोरी सल्फर 50-50 किलो की कुल वजन 150 किलो एवं सफेद रंग की दो बोरी में पोटेशियम नाईट्रेट की 50-50 किलो की कुल वजन 100 किलो जो ज्वलनशील विस्फोटक पदार्थ है जिससे रहवासी क्षेत्र मे मानव जीवन में संकट उत्पन्न हो सकता है एवं बिना अनुमति के रहवासी क्षेत्र में अवैध रुप से विक्रय हेतु रखा हैl सलमान कुरैशी से सल्फर एवं पोटेशियम नाईट्रेट के लाईसेंस रखने के बारे में पूछने पर लाईसेंस नही होना बताया एवं श्रीमान कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला सीहोर (म.प्र.) के प्रतिबंधित आदेश की अवहेलना करना पाया जाने से आरोपी का कृत्य धारा 125,288,223 बी.एन.एस , 4(b) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908, 9(b) विस्फोटक अधिनियम 1884 का पाया जाने से आऱोपी सलमान से उपरोक्त अनुसार कुल 250 किलो विस्फोटक पदार्थ कीमती करीबन 50,000 रुपये को मौके पर विधिवत् मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गयाl आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गयाl
----------------
*विशेष भूमिका*-
उक्त कार्यवाही में उपनिरी कौशलेंद्र, प्रआर प्रकाश नर्रे, प्रआर. 243 अनूप विश्वकर्मा, आऱ. 861 सतेन्द्र दोहरे तलबशुदा, आऱ.795 रविन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।
FACEBOOK TAGS
#MadhyaPradeshPolice
#mohdept
#igpbhopalrural
#Dig_bhopal_rural_range
#jansampark_sehore
Ashta, Sehore | Nov 9, 2026