नौगावां सादात: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई
नौगावां सादात। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर नौगावां सादात थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन आरोप है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान पीड़िता दोबारा थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।