बटियागढ़: अमझिर में खेत के पास जंगल मे लगी आग,किसानों की सक्रियता से बची फसल,आग बुझाई गई
रजपुरा मड़ियादो मार्ग पर अमझिर गांव में खेत के पास से लगे जंगल मे अचानक आग लग गई,आग लगने के समय नजदीक ही खेतो मे गेंहू की फसल की थ्रेसिंग चल रही थी,जंगल से आग आती देख किसानों ने आग का संपर्क तोड़ बुझाने की कोशिश की और गेंहू की फसल हटाकर जल्द थ्रेसिंग कार्य किया, किसानो ने पानी की पाइप लाइन डालकर आग बुझाई ,इस तरह सक्रियता से बड़ा आगजनी हादसा टल गया।