जगदलपुर: 8 अगस्त को ज़िले में पालक-बालक सम्मेलन का होगा आयोजन, कलेक्टर ने पालकों से की सम्मिलित होने की अपील
स्थानीय शासकीय विद्यालयों मेंआगामी 8 अगस्त को पालक-बालक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पालकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा, जिसमें बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर हरीश एस ने वीडियो जारी कर जिले के पलकों से इस सम्मेलन में सम्मिलित होने की अपील की