चित्तौड़गढ़: घुमंतू व अर्धघुमंतु समाज के लोगों ने जिला प्रमुख से की मुलाकात सरकार की योजना नहीं मिलने पर जताई नाराजगी
चित्तौड़गढ़ में आज जिला परिषद में जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली से घुमंतु अर्ध घुमंतू जाति के लोगों ने मुलाकात की है। साथ ही बताया कि सरकार द्वारा जो योजनाएं हैं उनका लाभ उनको नहीं मिल पा रहा है। सरकार द्वारा घुमंतू व अर्ध घुमंतू जाति के लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जाती है परंतु योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाता है।