चित्तौड़गढ़: काकरवा के पास गाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवार फिसला, गंभीर हालत में लाया गया ज़िला चिकित्सालय
कपासन स्टेट हाईवे पर गाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गया उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गोरा जी का निंबाहेड़ा का जगदीश पुत्र घीसू लाल रेगर चित्तौड़गढ़ में डॉ अनीश जैन के यहां काम करता है। वह किसी काम से बाइक लेकर अपने घर जा रहा था कि कांकरवा के पास अचानक गाय आ गई। यह देखकर उसके हाथ पैर फूल गए और गाड़ी सहित फिसल गया।