चित्तौड़गढ़: आत्मा सभागार परिसर में अटल भूजल योजना अंतर्गत एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम का किया आयोजन
कार्यालय उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा के सभागार परिसर, चितौड़गढ़ में गुरुवार को सिंचाई प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान कोटा (आई.एम.टी.आई. कोटा) एवं जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई चितौड़गढ़ (डी.पी.एम.यू. चितौड़गढ़) के तत्वधान में अटल भू-जल योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।