चित्तौड़गढ़: न्यू क्लॉथ मार्केट में कचरे के विवाद को लेकर दुकानदार ने पड़ोसी दुकानदार पर बोला हमला, दुकानदार सहित दो जख्मी
न्यू क्लॉथ मार्केट में मामूली बात पर कुछ लोगों ने पड़ोसी दुकानदार पर हमला कर दिया। घटना में दुकानदार और कर्मचारी जख्मी हो गए जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। महावीर कॉलोनी के अनिल तंबोली की न्यू क्लॉथ मार्केट में दुकान का काम चल रहा है। कचरे को लेकर पड़ोसी दुकानदार विवाद पर उतर गया। पुत्र वेदांत और कर्मचारी गोविंद बीच बचाव में उतरे।