चित्तौड़गढ़: जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में सितंबर में चार पंचायत मुख्यालय पर होगी रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई
जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में सितंबर में अलग-अलग उपखण्ड के 4 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई होगी। 5 सितंबर को चित्तौड़गढ़ उपखण्ड के धनेत ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल होगी। इसी प्रकार 12 सितंबर को पंचायत समिति भदेसर की ग्राम पंचायत कुथना , 19 सितंबर को पंचायत समिति राशमी की ग्राम पंचायत भालोटा की खेड़ी में जनसुनवाई होगी।