Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
image
image
image

पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं की जमीनी समीक्षा, विधानसभा समिति ने अधिकारियों से लिया फीडबैक योजनाओं की सार्थकता तभी जब उनका लाभ वंचित पात्र व्यक्ति तक पहुंचे- चेयरमैन श्री बुढानिया @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur Government of Rajasthan Udaipur Police #udaipur #kalyankariyojna #viralpost #viralreelschallenge #nonfollowers उदयपुर, 25 जून। राजस्थान विधानसभा की पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति ने गुरुवार को उदयपुर जिले का दौरा कर पिछड़े वर्गों के उत्थान एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समिति अध्यक्ष एवं तारानगर विधायक श्री नरेंद्र बुढानिया की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों की स्थिति तथा बजट आवंटन की समीक्षा की गई। बैठक में समिति सदस्य एवं चूरू विधायक श्री हरलाल सहारण तथा मुंडावर विधायक श्री ललित यादव भी उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष नरेंद्र बुढानिया ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं वास्तव में आमजन तक पहुंच रही हैं या नहीं, इसकी समीक्षा करना समिति का प्रमुख दायित्व है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा दिए जाने वाले सुझाव विधानसभा में प्रस्तुत किए जाते हैं, जिनके आधार पर आवश्यक नीतिगत निर्णय एवं सुधार किए जाते हैं। उन्होंने भविष्य में विधानसभा परिसर में इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम आयोजन की योजना पर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समिति तीन माह पश्चात उक्त बैठक में प्रदत्त निर्देशों की पुनः समीक्षा करेगी। बैठक के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने ओबीसी एवं एमबीसी वर्गों के उत्थान से जुड़े विभिन्न सुझाव समिति के समक्ष रखे। अध्यक्ष बुढानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए तथा ओबीसी, एमबीसी एवं अन्य वंचित वर्गों के बीच योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की वास्तविक सार्थकता तभी है जब उनका लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। अधिकारियों ने विभागवार प्रतिवेदन प्रस्तुत किया : समिति ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं में ओबीसी वर्ग से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही श्रम विभाग, कृषि विभाग की योजनाओं, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, स्वयं सहायता समूहों से संबंधित कार्यक्रमों तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं में ओबीसी एवं एमबीसी वर्ग के लाभार्थियों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जिले में प्रगति एवं लाभार्थियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समिति ने विभिन्न योजनाओं में बजट आवंटन एवं व्यय की स्थिति की भी समीक्षा की। इस अवसर पर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेंद्र ओझा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरमा राम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, समाजसेवी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Girwa, Udaipur | Jun 25, 2026

MORE NEWS

गुलाब बाग के सौंदर्यीकरण में निगम आयुक्त का अनूठा नवाचार।
सभी पुरानी मूर्तियों पर करवाया रंग रोगन, हुई आकर्षक।
पर्यटकों को करेंगी आकर्षित।
@followers @top fans News 24 Udaipur
#gulabbagh #revonation #udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना की पहल पर निगम द्वारा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए गुलाब बाग उद्यान में वर्षों से उपेक्षित एवं क्षतिग्रस्त पड़ी जानवरों की पुरानी मूर्तियों का पुनरुद्धार किया गया है। मरम्मत एवं आकर्षक रंग-रोगन के बाद ये मूर्तियां अब पुनः जीवंत दिखाई दे रही हैं और उद्यान आने वाले पर्यटकों एवं शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। इस कार्य में निगम अधिशाषी अभियंता अखिल गोयल, कनिष्ठ अभियंता मोनिका चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देशन में किए गए इस कार्य के तहत शेर, बाघ सहित विभिन्न वन्य जीवों की पुरानी मूर्तियों की मरम्मत कर उन्हें प्राकृतिक स्वरूप के अनुरूप रंगों से सजाया गया है। लंबे समय से टूट-फूट और रंग फीके पड़ जाने के कारण ये मूर्तियां अपनी पहचान खो चुकी थीं, लेकिन अब इनके पुनर्संरक्षण से गुलाब बाग का पुराना वैभव फिर से लौटता नजर आ रहा है।
गुलाब बाग उद्यान ऐतिहासिक रूप से प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य जीवों की आकर्षक प्रतिमाओं के लिए प्रसिद्ध रहा है। पुनर्जीवित की गई मूर्तियां न केवल उद्यान की सुंदरता बढ़ा रही हैं, बल्कि बच्चों, युवाओं एवं पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। पर्यटक इन मूर्तियों के साथ फोटो खिंचवाकर अपनी यादों को संजो रहे हैं।

उद्यान में भ्रमण करने वाले वरिष्ठ नागरिकों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इन मूर्तियों को देखकर पुराने समय का गुलाब बाग स्मरण हो आता है, जब यह उद्यान अपनी विशिष्ट पहचान और आकर्षण के लिए जाना जाता था।

गुलाब बाग के सौंदर्यीकरण में निगम आयुक्त का अनूठा नवाचार। सभी पुरानी मूर्तियों पर करवाया रंग रोगन, हुई आकर्षक। पर्यटकों को करेंगी आकर्षित। @followers @top fans News 24 Udaipur #gulabbagh #revonation #udaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना की पहल पर निगम द्वारा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए गुलाब बाग उद्यान में वर्षों से उपेक्षित एवं क्षतिग्रस्त पड़ी जानवरों की पुरानी मूर्तियों का पुनरुद्धार किया गया है। मरम्मत एवं आकर्षक रंग-रोगन के बाद ये मूर्तियां अब पुनः जीवंत दिखाई दे रही हैं और उद्यान आने वाले पर्यटकों एवं शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। इस कार्य में निगम अधिशाषी अभियंता अखिल गोयल, कनिष्ठ अभियंता मोनिका चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देशन में किए गए इस कार्य के तहत शेर, बाघ सहित विभिन्न वन्य जीवों की पुरानी मूर्तियों की मरम्मत कर उन्हें प्राकृतिक स्वरूप के अनुरूप रंगों से सजाया गया है। लंबे समय से टूट-फूट और रंग फीके पड़ जाने के कारण ये मूर्तियां अपनी पहचान खो चुकी थीं, लेकिन अब इनके पुनर्संरक्षण से गुलाब बाग का पुराना वैभव फिर से लौटता नजर आ रहा है। गुलाब बाग उद्यान ऐतिहासिक रूप से प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य जीवों की आकर्षक प्रतिमाओं के लिए प्रसिद्ध रहा है। पुनर्जीवित की गई मूर्तियां न केवल उद्यान की सुंदरता बढ़ा रही हैं, बल्कि बच्चों, युवाओं एवं पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। पर्यटक इन मूर्तियों के साथ फोटो खिंचवाकर अपनी यादों को संजो रहे हैं। उद्यान में भ्रमण करने वाले वरिष्ठ नागरिकों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इन मूर्तियों को देखकर पुराने समय का गुलाब बाग स्मरण हो आता है, जब यह उद्यान अपनी विशिष्ट पहचान और आकर्षण के लिए जाना जाता था।

Girwa, Udaipur | Jun 28, 2026

**मदार नहर देवाली चौराहे के पास भारी बारिश से गिरा पेड़, प्रताप गौरव केंद्र मार्ग बाधित**#stopviolence #viralvideo #breakingnews #udaipurnews #highwaycrime  Udaipur HeavyRain RainAlert TreeFell DevaliChouraha MadarNahar PratapGauravKendra TrafficUpdate RoadBlocked Monsoon RajasthanRain UdaipurNews WeatherUpdate BreakingNews TheRajasthanVoice

**मदार नहर देवाली चौराहे के पास भारी बारिश से गिरा पेड़, प्रताप गौरव केंद्र मार्ग बाधित**#stopviolence #viralvideo #breakingnews #udaipurnews #highwaycrime Udaipur HeavyRain RainAlert TreeFell DevaliChouraha MadarNahar PratapGauravKendra TrafficUpdate RoadBlocked Monsoon RajasthanRain UdaipurNews WeatherUpdate BreakingNews TheRajasthanVoice

Girwa, Udaipur | Jun 28, 2026

15 दिवसीय निःशुल्क कुश्ती, जूडो एवं योग प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

15 दिवसीय निःशुल्क कुश्ती, जूडो एवं योग प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

Girwa, Udaipur | Jun 28, 2026

पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं की जमीनी समीक्षा, विधानसभा समिति ने अधिकारियों से लिया फीडबैक योजनाओं की सार्थकता तभी जब उनका लाभ वंचित पात्र व्यक्ति तक पहुंचे- चेयरमैन श्री बुढानिया @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur Government of Rajasthan Udaipur Police #udaipur #kalyankariyojna #viralpost #viralreelschallenge #nonfollowers उदयपुर, 25 जून। राजस्थान विधानसभा की पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति ने गुरुवार को उदयपुर जिले का दौरा कर पिछड़े वर्गों के उत्थान एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समिति अध्यक्ष एवं तारानगर विधायक श्री नरेंद्र बुढानिया की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों की स्थिति तथा बजट आवंटन की समीक्षा की गई। बैठक में समिति सदस्य एवं चूरू विधायक श्री हरलाल सहारण तथा मुंडावर विधायक श्री ललित यादव भी उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष नरेंद्र बुढानिया ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं वास्तव में आमजन तक पहुंच रही हैं या नहीं, इसकी समीक्षा करना समिति का प्रमुख दायित्व है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा दिए जाने वाले सुझाव विधानसभा में प्रस्तुत किए जाते हैं, जिनके आधार पर आवश्यक नीतिगत निर्णय एवं सुधार किए जाते हैं। उन्होंने भविष्य में विधानसभा परिसर में इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम आयोजन की योजना पर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समिति तीन माह पश्चात उक्त बैठक में प्रदत्त निर्देशों की पुनः समीक्षा करेगी। बैठक के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने ओबीसी एवं एमबीसी वर्गों के उत्थान से जुड़े विभिन्न सुझाव समिति के समक्ष रखे। अध्यक्ष बुढानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए तथा ओबीसी, एमबीसी एवं अन्य वंचित वर्गों के बीच योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की वास्तविक सार्थकता तभी है जब उनका लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। अधिकारियों ने विभागवार प्रतिवेदन प्रस्तुत किया : समिति ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं में ओबीसी वर्ग से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही श्रम विभाग, कृषि विभाग की योजनाओं, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, स्वयं सहायता समूहों से संबंधित कार्यक्रमों तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं में ओबीसी एवं एमबीसी वर्ग के लाभार्थियों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जिले में प्रगति एवं लाभार्थियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समिति ने विभिन्न योजनाओं में बजट आवंटन एवं व्यय की स्थिति की भी समीक्षा की। इस अवसर पर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेंद्र ओझा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरमा राम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, समाजसेवी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। - Girwa News