कांके: धुर्वा बस स्टैंड चौक के पास बरगद का पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित
Kanke, Ranchi | Aug 16, 2026 धुर्वा बस स्टैंड चौक के पास शनिवार की रात करीब नौ बजे बरगद का पेड़ गिर गया। पेड़ सड़क पर गिरने से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान उसकी चपेट में कोई व्यक्ति या वाहन नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पेड़ के सड़क पर गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित रही।