मढ़ौरा: मिर्जापुर से युवा वर्ग बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर रवाना हुए
प्रखंड के मिर्जापुर से मंगलवार की दोपहर बारह बजे बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर युवा वर्ग रवाना हुआ। इस दौरान मिर्जापुर के युवा वर्ग के द्वारा सारण के बाढ़ पीड़ितों के लिए सुखा खाना के साथ अन्य ताजा खाद्य सामग्री में राहत पौकेट में तैयार किया गया था युवाओं ने बताया हजारों पौकेट राहत सामग्री तैयार की गयी है।