अशोक नगर: ग्राम भरका में किसान ने मक्का की खड़ी फसल को दवा से नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग
अशोकनगर ग्राम ककराई निवासी विजय सिंह अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि ग्राम भरका स्थित उसकी भूमि पर बोई गई मक्का की खड़ी फसल को कुछ लोगों ने दवा डालकर नष्ट करने का प्रयास किया है शिकायत के अनुसार विजय सिंह ने 29 जुलाई 2026 को अपनी मक्का की फसल में कचरा मारने की दवा डाली थी।