गोरखपुर: जिला जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, घरेलू हिंसा के केस में 3 दिन पहले पुलिस ने की थी कार्रवाई
जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी समीर शेख की इलाज के दौरान मौत हो गई।वह पीपीगंज के जसवल बाजार का रहने वाला था।जेल अधीक्षक ने बताया कि समीर शेख को 19 अगस्त 2026 को घरेलू हिंसा अधिनियम के एक मामले में कोर्ट के आदेश पर जेल में दाखिल किया गया था।बंदी पहले से ही क्रॉनिक अल्कोहलिक था और लीवर व किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित था।21 अगस्त की शाम उसे दौरे की समस्या हुई।