खरगापुर: खरगापुर नगर में अतिक्रमण करने वालों पर नगर परिषद की सख्ती, सीएमओ ने पुलिस बल के साथ अवैध कब्जाधारियों को हटाया
खरगापुर नगर में गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई। नगर परिषद सीएमओ ने पुलिस बल के साथ मुख्य सड़क के दोनों और कब्जा जमाए बैठे हाथ ठेला वालों और फुटकर दुकानदारों को सख्ती के साथ हटाया है। सीएमओ ने दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सामान जप्त किया जाएगा। इस दौरान अवैध कब्जा हटाने के संबंध में अनाउंसमेंट भी कराया गया।