बदायूं: विरोतिया नगला गांव में खेत पर रास्ते से न निकलने को लेकर विवाद में 4 लोगों ने 3 लोगों को फावड़ा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Nov 27, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के विरोतियो नंगला गांव में खेत पर रास्ते से न निकलने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने फावड़ा मारकर कामेश पुत्र आशाराम,अशोक पुत्र आशाराम, पिंकी पत्नी कामेश को घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।