हज़ारीबाग: हजारीबाग में जीआडा की आवंटित जमीन का सीमांकन, अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त
हजारीबाग सदर प्रखंड के चानो मौजा में जीआडा को व्यवसायिक उद्देश्यों के लिए सरकार द्वारा आवंटित 58 डिसमिल भूमि का सीमांकन किया गया। खाता संख्या 15, प्लॉट संख्या 1096 की इस जमीन पर कुछ भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जे की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने इस पर त्वरित कार्रवाई की।