हज़ारीबाग: पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता की तैयारी पर समीक्षा बैठक
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में आज बुधवार 4 बजे 6-8 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला खो खो प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपराह्न 3:00 से आयोजित बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार ने किया ।