हज़ारीबाग: सांसद मनीष जयसवाल कर्जन ग्राउंड में सामूहिक विवाह उत्सव में 101 निर्धन बेटियों का करेंगे कन्यादान
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2025 के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के 101 निर्धन जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी जोर- शोर से शुरू कर दी गई है। सांसद मनीष जायसवाल खुद इस कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं।