गंगधार: गंगधार में उपखंड प्रशासन ने अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान, सैकड़ो ट्रॉली अवैध बजरी स्टॉक किया जब्त
गंगधार में अवैध खनन माफिया के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत आज ग्राम आक्या परमार, देल्याखेडी, व पदमा खेडी के छोटी काली सिंघ नदी क्षेत्र में उपखंड अधिकारी य पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में उपखंड स्तरीय संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा कार्यवाही की गई जिससे क्षेत्र के खनन माफियाओं में भगदड़ मच गई। टास्क फोर्स द्वारा कार्यवाही के दौरान सैकड़ो ट्रॉली अवैध बजरी जब्त की गई।