गंगधार: चौमहला में जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान जार का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह व विधायक सम्मान समारोह हुआ आयोजित
चौमहला में जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान(जार) का नववर्ष स्नेह मिलन और विधायक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक कालूराम मेघवाल ने पत्रकार संगठन जार के कार्यों और पत्रकारिता की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जार से जुड़े पत्रकार सभी प्रकार की समस्याओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ प्रकाशित करते है। वे पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है।