गंगधार: पुलिस ने सट्टे की खाईवाली करते एक व्यक्ति को गंगधार से किया गिरफ्तार, सट्टा राशि की बरामद
गंगधार में पुलिस ने सट्टे की खाईवाली करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी के कब्जे से सट्टा राशि बरामद की। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध कार्यों की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सट्टे की खाई वाली करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।