गंगधार: पुंवारखेड़ी गांव में हरियाणा से माइग्रेट परिवार ने ग्रामीणों पर की हवाई फायरिंग, पुलिस पहुंची मौके पर
गंगधार थाना क्षेत्र के पुंवारखेड़ी गांव में हरियाणा से माइग्रेट परिवार ने ग्रामीणों पर हवाई फायरिंग कर दी जहां घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों में मंदिर को लेकर विवाद चल रहा था जहां माइग्रेट परिवार ने ग्रामीणों पर हवाई फायरिंग करते हुए पुवारखेड़ी निवासी धारे सिंह पर तलवार से हमला कर दिया जिसमें बीच बचाव करने आए तीन लोग घायल हो गए