गंगधार: मिश्रोली में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी पर पुलिस ने किया खुलासा, दो नाबालिगों को निरुद्ध कर 10 मोटरसाइकिलें जप्त की
मिश्रोली में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी पर पुलिस ने किया खुलासा, दो नाबालिगों को निरुद्ध कर 10 मोटरसाइकिलें जप्त की, वारदात करने के लिए आरोपी मास्टर चाबी का उपयोग करते थे, वहीं आरोपियों ने मध्यप्रदेश से भी वाहन चोरी किए थे। थानाधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि कस्बे से लगातार मोटरसाइकिल हो रही थी जिस पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी कर दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया।