गंगधार: भवानीमंडी की रामठी कॉलोनी में पतंग पकड़ने गया बालक छत से गिरकर हुआ घायल, जिला चिकित्सालय रैफर
भवानीमंडी क्षेत्र के रामठी कॉलोनी में कटी हुई पतंग लूटने की कोशिश कर रहा एक बालक छत से नीचे गिर गया जिससे बालक के सिर में अंदरूनी चोंट आई है । रामठी निवासी बाबू लाल ने बताया की रविवार शाम को उनका पुत्र तेजकरण (10) छत पर पतंग उड़ा रहा था इस दौरान कटी हुई पतंग को पकड़ने की कोशिश में पहली मंजिल से गिर गया जिसको गंभीर हालत मे सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।