कोरबा: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
Korba, Korba | Jul 19, 2025 कोरबा में शुक्रवार की देर रात जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने 22 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी जिससे उसके सिर और सीने पर गंभीर चोटें आईं। डायल 112 की टीम उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे शनिवार की सुबह 11 बजे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब ड्राइवर की तलाश कर रही है।यह घटना उरगा-चांपा मार्ग पर मड़वारानी के पास की है।