कोरबा: कोरबा में हाथी ने महिला को पटककर मारा, तौलीपाली जंगल में सुबह हुई घटना
Korba, Korba | Jul 19, 2025 कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज के तौलीपाली जंगल में शनिवार की सुबह सात बजे एक हाथी ने महिला को उठाकर पटक दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में दंतैल हाथी समेत एक हाथियों का झुंड घूम कर रहा था। सुबह के समय जब महिला जंगल में गई, तब हाथी से उसका सामना हो गया।