कोरबा: ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस ने की कार्रवाई
Korba, Korba | Jul 19, 2025 कोरबा में सिविल लाइन थाना अंतर्गत एक होटल में रुक कर डॉक्टर की ट्रेनिंग कर रही महिला चिकित्सक के साथ अनाचार का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम राकेश सहीस है, जो होटल में एक सफाई कर्मी है.