कसडोल: खर्वे हत्याकांड में नया मोड़, मृतक के परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
कसडोल थाना अंतर्गत ग्राम खर्वे में हुए चर्चित कथित जहरीली शराब हत्याकांड को लेकर मृतकों के परिजन और ग्रामीण बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पुलिस अधीक्षक गौरव राय को आवेदन सौंपते हुए मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की गांव के कई लोगों को कथित रूप से साजिश के तहत शराब में सुहागा नामक जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था