भयंकर तूफान का कहर!
मथुरा के हनुमान नगर में टूटी बिजली की पोलें और बिखरे तार — खतरा अभी टला नहीं है! सावधान रहें और अपने
मथुरा के हनुमान नगर में बीती रात आई तेज आंधी और तूफान ने भयानक तबाही मचाई। कई इलाकों में बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, बिजली की तारें सड़कों पर लटक गईं और कुछ पेड़ भी उखड़ गए। यह हादसा ना सिर्फ बिजली आपूर्ति में बाधा बना है, बल्कि यह स्थानीय लोगों के लिए जानलेवा खतरा बन चुका है। स्थानीय प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द इन खतरनाक तारों और टूटे खंभों को हटाया जाए ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। सभी निवासियों से निवेदन है कि इन इलाकों से दूरी बनाए रखें और सावधानी बरतें।