महोबा: कबरई में युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, 24 घंटे बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई
Mahoba, Mahoba | Jul 16, 2026 परसाहा निवासी बड़े सिंह उर्फ अवनीश पर चार लोगों ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि नहर के पास रास्ता रोककर गाली-गलौज के बाद सिर पर ताबड़तोड़ वार किए गए। बेहोशी की हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का कहना है कि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।