अजीतमल: बस टिकट बुक कराने के बहाने महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अजीतमल औरैया। बस का टिकट बुक कराने के बहाने महिला को सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट और दुष्कर्म करने के आरोप में अजीतमल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। महिला के भाई की तहरीर पर पांच सितंबर को अजीतमल कोतवाली में रतनीपुर निवासी सतेन्द्र सिंह पुत्र कृष्ण कुमार समेत पांच लोगो