महाभारत काल से जुड़ा है समस्तीपुर का 'देवखाल चौर', यहीं माता द्रौपदी ने की थी छठ पूजा
उजियारपुर के भगवानपुर कमला में पांच हजार एकड़ में फैला है ऐतिहासिक चौर, साल भर भरा रहता है पानी
समस्तीपुर
जिले के उजियारपुर प्रखंड स्थित भगवानपुर कमला गांव का ऐतिहासिक 'देवखाल चौर' लोक आस्था और गौरवशाली इतिहास का अनूठा संगम समेटे हुए है। करीब पांच हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले इस चौर का सीधा नाता महाभारत काल से जुड़ा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, लाक्षागृह की आग से बचकर निकलने के बाद माता द्रौपदी ने इसी घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर छठ महापर्व किया था। इस बार भी यहां छठ पूजा को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं।
कभी नहीं सूखता इस चौर का पानी
स्थानीय लोगों के अनुसार, महाभारत काल में जब पांडव लाक्षागृह के षड्यंत्र से बचकर गुप्त सुरंग के रास्ते दलसिंहसराय के 'पांड' गांव पहुंचे थे, तब कार्तिक मास चल रहा था। पांडवों के सकुशल बचने की खुशी और उनक�