धौलपुर: निहालगंज पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को संसार सिटी कॉलोनी से किया काबू, कब्जे से अवैध कट्टा और कारतूस बरामद
निहालगंज थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर औंडेला रोड स्थित संसार सिटी कॉलोनी में दबिश देकर अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 315 बोर का अवैध कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी बिजेंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर खड़े है। जिनको टीम गठित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर प्रकरण का अनुसंधान किया जा रहा है।