धौलपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामे से हुए 2473 प्रकरणों का निस्तारण
धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के सदस्य सचिव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश धौलपुर सतीश चंद के निर्देशन में 9 मार्च 2024 को धौलपुर जिले में आमजन को सस्ता, शीघ्र व सुलभ न्याय दिलाये जाने के उद्धेश्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।