धौलपुर: शहर में नहीं दिखा हड़ताल का असर, सभी पेट्रोल पंप खुले
रविवार को शहर में हड़ताल का असर नहीं दिखा शहर के सभी पेट्रोल पंप खुले हुए रहे। बार बार हड़ताल से परेशान को चुके पेट्रोल पंप संचालकों ने प्रदेशव्यापी हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला किया। इसलिए शहर के सभी पेट्रोल पंप खुले रहें। पेट्रोल पंप के एसोसिएशन के सचिव ने कहा कि पहले भी कई बार हड़ताल की गई है। लेकिन हड़ताल करने से सरकार पर कोई असर नहीं हुआ।