धौलपुर: जिले में नहीं दिखा हड़ताल का असर, सभी पेट्रोल पंप खुले रहे; पंप संचालक बोले- मोदी की गारंटी पर भरोसा
धौलपुर जिले के 55 पेट्रोल पंपों पर हड़ताल का असर नहीं दिख रहा है। बार-बार हड़ताल से परेशान हो चुके धौलपुर जिले के पेट्रोल पंप संचालकों ने प्रदेशव्यापी हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। धौलपुर जिले में सभी पेट्रोल पंप खुले हैं। हड़ताल को लेकर पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सचिव जयंत मोदी ने बताया कि पहले भी कई बार हड़ताल की जा चुकी है,