धौलपुर: युवक ने नाबालिग के साथ रेप कर परिजनों को बताने पर दी जान से मारने की धमकी, धौलपुर महिला थाने में नामजद आरोपी पर केस दर्ज
धौलपुर के महिला थाने में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप का मामला दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट के साथ रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के साथ मामले की जांच एससी-एसटी एक्ट के सीओ को सौंपी है।