बेतिया: बेतिया में मृत युवक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप
बेतिया जीएमसीएच अस्पताल में आज दोपहर करीब 1 बजे मृत युवक अमित कुमार के परिजनों के द्वारा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया गया, परिजनों के द्वारा बताया गया कि युवक 27 मार्च से ही लापता था, जिसका आवेदन भी हमने मुफस्सिल थाना में दिया था, पुलिस से हमने अपने बेटे को खोजने की बात कहे जिस पर पुलिस ने कहा कि सुराग मिलने पर खोजा जाएगा।