बीपीएससी द्वारा चयनित प्रधान शिक्षकों के विद्यालय आवंटन में हो रहे विलंब को लेकर आज 1 जून रविवार दोपहर 12 बजे बेतिया में प्रधान शिक्षकों की बैठक प्रधान शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षक संघ भवन बानूछापर बेतिया में अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुई एवं संचालन रामप्रवेश गुप्ता ने किया।