बेतिया: महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की बैठक संपन्न
बेतिया में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने अपनी अध्यक्षता में आज 31 मई शाम 4 बजे को संपन्न नगर निगम बोर्ड की बैठक को ऐतिहासिक महत्व वाला करार दिया है, उन्होंने कहा कि हमारे बोर्ड के माननीय सदस्यों द्वारा सर्व प्रथम नवागत प्रथम आइएएस नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी का पूरी गर्मजोशी के साथ भरपूर उत्साह से स्वागत किया।