चित्तौड़गढ़। 1 जुलाई से शुरू होने वाले वार्षिक भेड़ निष्क्रमण को लेकर प्रशासन अलर्ट है। एडीएम दिनेश धाकड़ की अध्यक्षता में समन्वय बैठक हुई। पशुपालन, पुलिस, वन, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस बार करीब 1.15 लाख भेड़ों के आने की संभावना है।